बस्तर/करंदोला। Kabaddi Tournamen परंपरा और खेल जब एक साथ मिलते हैं, तो नज़ारा देखने लायक हो जाता है। ऐसा ही नज़ारा बस्तर जिले के करंदोला में देखने को मिला, जहां सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति करंदोला के तत्वावधान में संभाग स्तरीय पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संभागभर से आई कुल 32 टीमों ने भाग लिया और मैदान पर जमकर पसीना बहाया। Kabaddi Tournamen
Table of Contents
(Bastar/Karandola. When tradition and sports come together, the sight is truly worth watching. Such a scene was witnessed in Karandola of Bastar district, where a grand Divisional Level Traditional Kabaddi Tournament was organized under the aegis of the Public Ganeshotsav Committee, Karandola. A total of 32 teams from across the division participated in the competition and gave their best on the field.) Kabaddi Tournamen Kabaddi Tournamen
खेल और परंपरा का संगम
यह प्रतियोगिता लगातार दूसरी पीढ़ी द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मकसद सिर्फ खिलाड़ियों को मंच देना ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय परंपराओं को जीवित रखना और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना भी है। Kabaddi Tournamen
32 टीमों का जोरदार मुकाबला
प्रतियोगिता में संभाग के अलग-अलग अंचलों से आई टीमों ने अपनी ताकत और हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर मैच में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और दमखम से दर्शकों को बांधे रखा। लीग और नॉकआउट राउंड के बाद फाइनल मुकाबले का इंतजार हर किसी को था, जहां आमने-सामने थीं आलोर और जावंगा की टीमें। Kabaddi Tournamen
फाइनल में छाया आलोर का जलवा
फाइनल मैच देखने के लिए तहसील परिसर में हजारों दर्शक जमा हुए। चारों ओर सिर्फ एक ही उत्साह था—कौन बनेगा विजेता? रोमांचक मुकाबले में आलोर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और जावंगा की टीम को 25 प्वाइंट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। आलोर के हर अंक पर दर्शकों की तालियों से गूंजता माहौल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहा था।
https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08
(Thousands of spectators gathered at the Tehsil premises to witness the final match. The atmosphere was filled with just one excitement—who will be the champion? In this thrilling encounter, the Alor team delivered a brilliant performance and defeated the Jawanga team by 25 points to claim the title. With every point scored by Alor, the cheers and applause of the crowd echoed all around, boosting the morale of the players.)
पुरस्कार वितरण समारोह
खेल के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जहां खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार (₹31,001) – भूतपूर्व विधायक श्री चंदन कश्यप ने प्रदान किया। Kabaddi Tournamen
द्वितीय पुरस्कार (₹20,001) – जनपद अध्यक्ष बस्तर संतोष बघेल और जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान ने दिया।
प्रथम एवं द्वितीय स्थान की शिल्ड – जनपद सदस्य जमुना ठाकुर ने सौंपी।
बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर पुरस्कार – वरिष्ठ समाजसेवी ठीबरु मौर्य ने प्रदान किए। Kabaddi Tournamen
यह सम्मान खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास दोनों लेकर आया।
आयोजन समिति और ग्रामीणों का योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में करंदोला की सरपंच संध्या कश्यप, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री करण ठाकुर, समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। उनकी मेहनत और सहयोग से यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पूरे संभाग के लिए एक ऐतिहासिक खेल महोत्सव साबित हुआ।
दर्शकों का जबरदस्त उत्साह
फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छोटे-बड़े, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं तक देर रात तक मैच का आनंद लेते रहे। ग्रामीण अंचलों से आए दर्शकों ने खिलाड़ियों की हर चाल और हर अंक पर जोरदार तालियों और नारों से उत्साहवर्धन किया। इससे साफ झलक रहा था कि पारंपरिक खेल कबड्डी आज भी लोगों के दिलों में बसता है।
(The excitement of sports lovers in the final match was truly a sight to behold. From children to elders, and even women, everyone enjoyed the game late into the night. Spectators from rural areas enthusiastically cheered every move and every point of the players with loud applause and slogans. It clearly reflected that the traditional sport of Kabaddi still holds a special place in people’s hearts.)