मनेंद्रगढ़। CG mahua scam जिले में चल रहे “महुआ बचाओ अभियान” पर अब सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने इस अभियान के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायं को पत्र लिखकर मनेंद्रगढ़ वनमंडलाधिकारी (DFO) मनीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
सौरव मिश्रा ने पत्र में उल्लेख किया कि 21 और 25 अगस्त को प्रकाशित समाचार रिपोर्ट के आधार पर यह मामला सामने आया है। उनका कहना है कि वनमंडल में महुआ बचाने के नाम पर करोड़ों रुपये का दुरुपयोग हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि DFO मनीष कश्यप के संरक्षण में यह पूरा खेल खेला गया है।CG mahua scam
करोड़ों की रकम और कागजों पर खर्च
प्रवक्ता ने बताया कि मनेंद्रगढ़ की 63 वन प्रबंधन समितियों के खातों में कुल 3.29 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। लेकिन कागजों में सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये का प्राक्कलन बनाकर भारी खर्च दिखा दिया गया। जबकि जमीनी स्तर पर कई जगह कोई काम ही नजर नहीं आता। कई समितियों में न तो ट्री गार्ड लगाए गए और न ही महुआ पेड़ों की सुरक्षा के ठोस सबूत मिले।CG mahua scam
मिश्रा का कहना है कि यह पूरा मामला योजनाबद्ध तरीके से वित्तीय हेराफेरी का उदाहरण है। सरकार को चाहिए कि इस पर तुरंत संज्ञान ले और जांच कराए।CG mahua scam
कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। हर समिति की जमा राशि, प्राक्कलन और वास्तविक कार्य का ऑडिट होना चाहिए। इसके साथ ही साइट वेरिफिकेशन भी जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि असल में कितना काम हुआ और कितना सिर्फ कागजों पर दिखाया गया।CG mahua scam
मिश्रा ने यह भी कहा कि वन समितियों में लगाए गए बिल-बाउचर की जांच होनी चाहिए। यह देखा जाना चाहिए कि कहीं फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल तो नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि जांच में गड़बड़ी साबित होती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।CG mahua scam
पारदर्शिता पर जोर
कांग्रेस प्रवक्ता ने भविष्य की योजनाओं में पारदर्शिता लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं में सार्वजनिक लेखा-जोखा जरूरी होना चाहिए, ताकि जनता जान सके कि उनका पैसा कहाँ खर्च हो रहा है। यह मामला सीधे जनता के हित से जुड़ा है और इसलिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।CG mahua scam
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के घोटाले सामने आते रहेंगे तो वन संरक्षण जैसी अहम योजनाओं पर जनता का भरोसा उठ जाएगा। इसलिए सच को सामने लाना और दोषियों को सख्त सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।CG mahua scam https://dainikhistory.com/