कांकेर। Library launched शिक्षा को नई दिशा देने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कांकेर जिले में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने को भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कोरर में मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
(Another big step has been taken in Kanker district towards giving a new direction to education and providing better opportunities to the youth. Deputy Chief Minister of the state and Minister in-charge of Kanker district Arun Sao inaugurated Mawa Modol Library in Korar village of Bhanu Pratappur development block.)
यह लाइब्रेरी खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। 75 सीटर इस लाइब्रेरी में एक समय पर चार बैचों में करीब 300 छात्र-छात्राएं बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। यहां छात्र लोक सेवा आयोग, व्यापम, शिक्षक भर्ती, वन विभाग, पुलिस विभाग समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे।
लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं
जिला प्रशासन ने छात्रों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। यहां निःशुल्क पाठ्य सामग्री, आरामदायक फर्नीचर, बैठक व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और परिसर को वाई-फाई से लैस किया गया है। इसके अलावा डिजिटल क्लासरूम भी उपलब्ध है, जिससे बच्चों को ऑनलाइन सामग्री और तकनीकी सहयोग आसानी से मिल सकेगा।
उप मुख्यमंत्री ने छात्रों से की बातचीत
लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने लाइब्रेरी के विजिटर्स रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर भी किए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी और एसडीएम भानुप्रतापपुर जीडी वाहिले भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए।
शिक्षा को नई उड़ान
मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ कांकेर जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह लाइब्रेरी न केवल छात्रों के लिए अध्ययन का केंद्र बनेगी बल्कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में अहम योगदान देगी।
इस पहल से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को भी अब वही अवसर मिल सकेंगे जो बड़े शहरों के छात्रों को मिलते हैं। यह प्रयास शिक्षा की दिशा में समानता और अवसरों की बराबरी की ओर एक बड़ा कदम है।
(Deputy Chief Minister Arun Saw inaugurated the 75-seater Mawa Modol Library in Korar village of Kanker district. This library will help 300 students in preparing for competitive exams. Digital classes, free study material and Wi-Fi facilities are available here.)