कांकेर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन को कांकेर जिले की युवा कांग्रेस ने खास अंदाज़ में मनाया। इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुस्तक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और छात्र मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की अगुवाई एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू और जिला युवा कांग्रेस महासचिव सुरेश नाग ने की। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को पुस्तकों का वितरण करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को दिशा देने का सबसे मजबूत आधार है और युवा कांग्रेस हमेशा से ही छात्रहित में काम करती रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में भूपेश बघेल का योगदान
पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान चमन साहू ने बताया कि जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल और महाविद्यालय की शुरुआत की। इस पहल से हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिली और प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई।
उन्होंने कहा कि उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए युवा कांग्रेस ने यह छोटा-सा प्रयास किया है, ताकि प्रतिभावान और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साहू ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी जिले के सभी महाविद्यालयों में ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
छात्रहित में हमेशा तत्पर युवा कांग्रेस
जिला महासचिव सुरेश नाग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस हमेशा से ही छात्रों के साथ खड़ी रही है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल और कॉलेज की स्थापना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई को सरल बनाना कांग्रेस का संकल्प है।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ आयोजन
पुस्तक वितरण कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेसजन और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य नितिन पोटाई, सेवादल जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह रेणु, रोशन आरा, गोमती सलाम, नरेश बिछिया, जिला उपाध्यक्ष यासिन कराणी, उदय शर्मा शामिल रहे।
इसके अलावा दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, ओमप्रकाश देवांगन, विजय यादव, भोमसिंग नाग, दिलीप नाग, पांचू सलाम, अनमोल मंडावी, खोमेंद्र यइके, चंद्रलोक ठाकुर, किसन साहू, सत्यार्थ करायत, पवन कांगे, अमित साहू, विनय ठाकुर, प्रशांत सिन्हा और तोहिद खान बॉबी हुर्रा जैसे कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
छात्रों में दिखा उत्साह
पुस्तक वितरण पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि इस तरह की पहल न सिर्फ उनकी पढ़ाई में मददगार साबित होगी, बल्कि यह उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगी। छात्र-छात्राओं ने युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी हैं।