देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल बने कैबिनेट मंत्री, सरगुजा में जश्न का माहौल CGNEWS

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस खबर के बाद सरगुजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में सरगुजा और प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति को नई ऊँचाई मिलेगी।

Follow Us:

अंबिकापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का कद और बढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय ने उन्हें पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे सरगुजा संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प भवन जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाज़ी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। इस मौके पर जिले के भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और मंत्री बनाए जाने पर राजेश अग्रवाल को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प भवन पहुंचकर मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर मंडल और शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि “राजेश अग्रवाल जी ने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है। अब उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा नेता निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि “उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का पर्यटन और संस्कृति विभाग नई ऊँचाइयाँ छुएगा।”
वहीं भाजपा नेता निलेश सिंह का कहना था कि “अंबिकापुर को मंत्री पद का प्रतिनिधित्व मिलने से सरगुजा के विकास को और गति मिलेगी।”

राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ

भाजपा जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने मंत्री राजेश अग्रवाल के राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया –

2005 तक वे ग्राम पंचायत कुँवरपुर में उप सरपंच रहे।

2014 से 2019 तक नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विकास कार्यों को गति दी।

2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और अंबिकापुर से विधायक बने।

और अब 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरगुजा के लिए बड़ी उम्मीद

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेश अग्रवाल के मंत्री बनने से सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग का गौरव बढ़ेगा। उनके नेतृत्व में न केवल अंबिकापुर, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में सरगुजा भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मधु चौदाहा, आलोक दुबे, शैलू सिंह, आकाश गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गोल्डी बिहाड़े, उमेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, वसीम अंसारी, राम प्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं महिला मोर्चा से नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, इंदु कश्यप, नलिनी पांडे, पूजा सोनी, सीमा कश्यप, आभा कुजूर और अर्चना सिंह ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

युवा कार्यकर्ताओं में किंजल किशोर पांडे, संदीप सोनी, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, दीपक यादव, हैप्पी सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अमोघ कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सोनी, मनोज प्रसाद, अनीश सिंह, छोटू थॉमस, भूपेंद्र सिंह, मनीष बारी, संदीप यादव, कल्लू विश्वकर्मा, मंटू शुक्ला, अंकित सिंह, सत्यम साहू और लल्ला कुशवाहा जैसे अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उत्साहपूर्वक समारोह में शामिल हुए।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

error: Content is protected !!