कांकेर। जिले में लगातार बढ़ रहे नशे के मामलों को देखते हुए कांकेर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने और हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। पुलिस ने 11 मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 25 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 10,100 रुपये बताई गई है।
पुलिस की सख्ती से मच गया हड़कंप
कांकेर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल (भा.पु.से.), दिनेश सिन्हा, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के नेतृत्व में कांकेर पुलिस ने दिन और रात को पैदल गश्त, बाइक पेट्रोलिंग और मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
ये रही मुख्य गिरफ्तारियां और कार्यवाही की पूरी लिस्ट:
रामेश्वर यादव – बरदेभाटा चौक में शराब बेचते पकड़ा गया। उससे 21 पाव देशी मसाला शराब (3.78 लीटर) जब्त हुई।
सतीश जैन – पंडरीपानी चौक से अंग्रेजी शराब (2.16 लीटर) के साथ गिरफ्तार।
धनंजय जुर्री – सेन चौक में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा गया।
रेखानंद कुमेटी – अलबेलापारा तालाब के पास शराब पीते पाया गया।
संदीप गावड़े – कृषि विज्ञान केंद्र के पास शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उससे 3.24 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त हुई।
डोमेंद्र साहू – पेट्रोल पंप के पास शराब पीते पकड़ा गया।
शैलेश यादव – मुक्तिधाम कांकेर के पास शराब पीते पाया गया।
दीपक साहू – पंडरीपानी चौक के पास शराब पीते पाया गया।
प्रशांत करमरिया – अन्नपूर्णा पारा मुक्तिधाम के पास शराब पीते पकड़ा गया।
चेतन मंडावी – पंडरीपानी पुलिया किनारे शराब पीते पकड़ा गया।
अरुण कुमार कोरेटी और चोवा राम ध्रुवे – पंडरीपानी-नरहरपुर मार्ग पर 25 बोतल किंगफिशर बीयर (16.25 लीटर) और एक बाइक के साथ पकड़े गए।
सभी मामलों में की गई विधिसम्मत कार्यवाही
पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं में पकड़कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस की टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी मनीष नागर और प्रभारी अजाक राम कुमार साव के साथ उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, मनोरथ जोशी, रामेश्वर चतुर्वेदी, म.प्रआर हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक कृष्णा यादव, ओमप्रकाश कृषान, जीवधन यादव, गीतेश्वर कुलदीप, मनीराम भोई, और कांकेर पेट्रोलिंग टीम के आरक्षक देवेंद्र मंडावी, अमर नेताम और शिव नेताम शामिल रहे।
क्यों है यह अभियान जरूरी?
जिले में आए दिन नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं और बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया है। इस तरह की कार्रवाइयों से न सिर्फ अवैध गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि आम जनता को भी सुरक्षित माहौल मिलेगा।
पुलिस की अपील – नशे से दूर रहें, सहयोग करें
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में वे भी साथ दें। अगर कहीं भी अवैध शराब बिक्री या नशे से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नागरिकों की सतर्कता से ही समाज सुरक्षित बन सकता है।