देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने के लिए लोग हो रहे परेशान, डोमरु रेड्डी ने वार्ड-वार्ड कैंप लगाने की कलेक्टर से की मांग

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने के लिए लोग परेशान हैं। पूर्व महापौर डोमरु रेड्डी ने वार्ड-वार्ड कैंप लगाने की कलेक्टर से की मांग। कलेक्टर ने दिया कैंपेन चलाने का निर्देश।

चिरमिरीमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लोगों को आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों को घंटों च्वाईस सेंटर के बाहर कतार में लगना पड़ता है, फिर भी सर्वर डाउन या स्टाफ की कमी जैसे कारणों से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। दो साल पहले कोरिया जिले से अलग होकर बना यह नया जिला आज भी दस्तावेजों में “कोरिया” के नाम से दर्ज है, जिससे आम जनता को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और पासपोर्ट जैसी जरूरी सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए चिरमिरी नगर निगम के पूर्व महापौर और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के. डोमरु रेड्डी ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट से जनदर्शन में मुलाकात कर समाधान की मांग की। उन्होंने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि नये जिले के गठन के दो साल बाद भी आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में पुराना जिला “कोरिया” ही दर्ज है। यही नहीं, नगरीय निकाय चुनावों में हुए सीमांकन और वार्ड पुनर्गठन के बाद कई लोगों को अपने पते में बदलाव करवाना जरूरी हो गया है।

डोमरु रेड्डी ने कहा कि अब आधार कार्ड में दर्ज पता बैंक अकाउंट, पासपोर्ट, पैन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों में भी मान्य होता है। ऐसे में यदि पता अपडेट नहीं होता है, तो यह लोगों के लिए काफी परेशानी खड़ी कर देता है। वर्तमान में शहर के च्वाईस सेंटरों में सर्वर डाउन, सीमित स्टाफ और अत्यधिक भीड़ जैसी समस्याएं लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही हैं।

पूर्व महापौर ने कलेक्टर से आग्रह किया कि वार्ड-वार्ड और पंचायत स्तर पर प्रशासनिक आधार कार्ड सुधार शिविर लगाए जाएं, ताकि लोग आसानी से अपना पता अपडेट करवा सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ऐसे कैंप पूर्व सूचना के साथ आयोजित किए जाएं और दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही तत्काल अपडेट की सुविधा दी जाए।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने डोमरु रेड्डी और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए एक व्यवस्थित कार्यक्रम बनाकर कैंपेन चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्डों और पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार सुधार अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता को बार-बार च्वाईस सेंटर के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस जनहित मामले को लेकर कलेक्टर से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता राजू सलीम, सेवादल जिला अध्यक्ष राणा दास, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष इशरार मोहम्मद, पार्षद इम्तियाज अहमद, युवा कांग्रेस नेता सदाशिव बारिक और एनएसयूआई नेता विश्वजीत दासगुप्ता भी शामिल थे।


[URIS id=5981]

मुस्ताक अहमद कुरैशी मनेन्द्रगढ़

मुस्ताक अहमद कुरैशी — पत्रकारिता और जनसंचार के समर्पित पुरोधा मुस्ताक अहमद कुरैशी एक अनुभवी पत्रकार, प्रबुद्ध शिक्षाविद और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनसंचार विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से जुड़कर लगभग 9 वर्षों तक कोरिया जिले में संवाददाता के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। इस दौरान मुस्ताक कुरैशी ने जनहित के मुद्दों, ग्रामीण व सामाजिक सरोकारों और विकास की वास्तविक तस्वीरों को ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से सामने लाकर पत्रकारिता को जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाया। उनके लेखन और रिपोर्टिंग में न केवल विषय की गहराई होती है, बल्कि समाज को आईना दिखाने की ईमानदार कोशिश भी झलकती है। उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज में संवाद और बदलाव की प्रक्रिया को सशक्त करना भी है। उनके अनुभव, दृष्टिकोण और कार्यशैली ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विश्वसनीय और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!