देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

पुसौर को बड़ी सौगात: अब रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायगढ़, वित्त मंत्री चौधरी ने किया उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

पुसौर के लोगों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया, जिससे 88 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। यह कार्यालय 65 रजिस्ट्री सेवाएं देगा। इसके अलावा मंत्री ने आवास, महतारी वंदन और किसानों की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

On: July 28, 2025 1:08 PM
Follow Us:

रायपुर/पुसौर। अब पुसौर और आसपास के गांवों के लोगों को जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सोमवार को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जनपद पंचायत पुसौर परिसर में नवनिर्मित उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने इसे जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह कार्यालय शासन की जन-हितैषी, पारदर्शी और त्वरित सेवा का प्रतीक बनेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी दफ्तर की शुरुआत नहीं, बल्कि ग्रामीणों की सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। अब लोगों को जमीन-जायदाद से जुड़ी रजिस्ट्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे ना सिर्फ उनका समय और पैसा बचेगा, बल्कि अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।

65 प्रकार की सेवाएं मिलेंगी
यह नया कार्यालय स्थानीय लोगों को करीब 65 प्रकार की रजिस्ट्री सेवाएं देगा, जिनमें विक्रय विलेख (सेल डीड), दानपत्र, हक त्याग, वसीयत, उत्तराधिकार, बंटवारा और केसीसी बंधक जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल हैं। कार्यालय में एक उप पंजीयक, दो कंप्यूटर ऑपरेटर और एक एमटीएस (मल्टी टास्क स्टाफ) की नियुक्ति की गई है ताकि सेवाएं सुचारु रूप से दी जा सकें।

किसानों और गरीबों के लिए राहत की योजनाएं
अपने संबोधन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद किसानों को दो साल का बोनस दिया गया और वर्तमान में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ डेढ़ साल में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से पुसौर ब्लॉक के लिए 9000 आवासों को 127 करोड़ रुपये की राशि से स्वीकृत किया गया है।

हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा आवास
वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि “आवास प्लस सर्वे” के ज़रिए हर पात्र व्यक्ति को पक्का घर दिया जाएगा। उन्होंने “महतारी वंदन योजना” की भी जानकारी दी और बताया कि हर महीने 70 लाख महिलाओं को उनके खाते में बिना देरी के राशि भेजी जा रही है।

पुसौर में मिलेंगी और सुविधाएं, जल्द शुरू होंगे कई विकास कार्य”
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पुसौर क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए सड़क, पुल-पुलिया, अस्पताल और नर्सिंग कॉलेज जैसी जरूरी सुविधाएं जल्द शुरू की जाएंगी। साथ ही, 80 लाख रुपये की लागत से उप पंजीयक कार्यालय का नया भवन भी निर्माणाधीन है, जो जल्द ही शुरू किया जाएगा।

नजदीकी 88 पंचायतों को मिलेगा लाभ
रायगढ़ के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि पुसौर के आसपास की करीब 88 पंचायतों के लोग अब स्थानीय स्तर पर रजिस्ट्री करा सकेंगे। इससे न केवल प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि इसमें पारदर्शिता भी आएगी। सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच के अनुरूप सरकार ने रजिस्ट्री कार्यों में 10 बड़े सुधार किए हैं। इनमें आधार सत्यापन, ऑनलाइन भुगतान, डिजीलॉकर सुविधा, घर बैठे दस्तावेज बनाना और स्वतः नामांतरण जैसी सहूलियतें शामिल हैं।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष मानी सतपथी, सभापति डिग्री लाल साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!