देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

बीना नदी में कूदी नवविवाहिता: छलांग लगाने से पहले भाई को दिए जेवर, पति से कहा- पिछौरा गिर गया

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने बीना नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। नदी में कूदने से पहले महिला ने अपने भाई को जेवर सौंपे और पति से कहा- "पिछौरा गिर गया", फिर पुल से छलांग लगा दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। घटना की वजह अभी साफ नहीं।

On: July 27, 2025 7:52 AM
Follow Us:

सत्यवन गोस्वामी राहतगढ़ (सागर)।
राहतगढ़ थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक 20 वर्षीय नवविवाहिता महिला ने अचानक बीना नदी के बड़ेपुल से छलांग लगा दी। महिला की पहचान सोनम अहिरवार निवासी ग्राम मड़िया धामनोद (ससुराल) के रूप में हुई है, जबकि उसका मायका ग्राम कठोंदा में है।

बताया जा रहा है कि सोनम अपने पति रामबाबू और छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहतगढ़ से अपने मायके कठोंदा जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही तीनों लोग बीना नदी के बड़ेपुल के पास पहुंचे, सोनम ने अपने पर्स में रखे जेवर छोटे भाई को सौंप दिए। इसके बाद उसने पति से कहा, “गाड़ी रोको, हमारा पिछौरा गिर गया है।”

जैसे ही गाड़ी रुकी, सोनम अचानक मोटरसाइकिल से उतरी और सीधे पुल की रेलिंग पार कर नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गई। यह दृश्य देखकर पति और भाई हक्का-बक्का रह गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही राहतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बीना नदी में तलाश शुरू कर दी गई। सागर से एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, देर शाम तक नदी के तेज बहाव के चलते महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सोनम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सोनम के पिता घनश्याम अहिरवार और पति रामबाबू का कहना है कि गुरुवार को ही सोनम अपने पति के साथ मायके कठोंदा आई थी। शुक्रवार को वे सब सामान्य ढंग से राहतगढ़ गए थे और दोपहर को गांव लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार, न तो किसी प्रकार का पारिवारिक विवाद था और न ही महिला ने कोई परेशानी जाहिर की थी।

पति रामबाबू और पिता दोनों ही इस घटना से स्तब्ध हैं और समझ नहीं पा रहे कि सोनम ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि सोनम पूरी तरह सामान्य थी, न ही वह उदास दिख रही थी और न ही किसी बात को लेकर चिंतित।

फिलहाल राहतगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। नदी का जलस्तर अधिक होने और बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाई आ रही है।

मामले में रहस्य गहराया
इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर जहां परिजन इस घटना से अनजान और हैरान हैं, वहीं दूसरी ओर पुल पर छलांग से पहले सोनम द्वारा अपने जेवर छोटे भाई को देना भी संदेह को जन्म देता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ महिला के मोबाइल कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस प्रकार महिला ने बिना किसी स्पष्ट वजह के यह कदम उठाया, वह कई सवालों को जन्म दे रहा है। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए महिला के पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

निष्कर्ष
बीना नदी में कूदने वाली महिला की खोज अभी जारी है और पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमें प्रयासरत हैं। सोनम की यह आत्मघाती छलांग क्यों थी? क्या वह किसी मानसिक तनाव से जूझ रही थी या इसके पीछे कोई और वजह थी? इसका जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Kailash Vijayvargiya Statement

Kailash Vijayvargiya Statement दूषित पानी पीने से 10 लोगों की मौत, एमपी के मंत्री बोले क्या घंटा हो गया- बयान पर विवाद, माफी के बाद भी सवाल बरकरार 2026

World Meditation Day

World Meditation Day विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस लाइन पन्ना में तीन दिवसीय ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को मिला मानसिक सुकून

MP News

MP News अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी: निवाड़ी के स्कूलों में बने शौचालयों की पोल खुली, 8 माह 15 दिन की जांच के बाद सामने आई हकीकत

Damoh News

Damoh News: कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 14 लोगों की बिगड़ी तबीयत, देर रात जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

ABVP Raisen News

ABVP Raisen News उदयपुरा के रमाकांत सिंह चौहान बने अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Panna News

Panna News पवई में ब्राह्मण समाज का विरोध, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!