देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई: 48 करोड़ की फर्जी सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रायगढ़ की श्याम सर्जिकल पर बड़ी कार्रवाई की गई। कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग में 48 करोड़ की फर्जी सप्लाई और 1 करोड़ की जीएसटी चोरी की थी। जांच में कई फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। सरकार ने सप्लायर्स को सख्त चेतावनी दी है।

On: July 26, 2025 10:41 PM
Follow Us:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाली रायगढ़ की फर्म श्याम सर्जिकल पर राज्य जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच में खुलासा हुआ कि इस फर्म ने करीब 48 करोड़ रुपये की सप्लाई दिखाई, जबकि असल में महज 10 करोड़ की ही खरीदारी की गई थी।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री साय की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने सरकारी खरीद और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से रोकने का ऐलान किया था। जांच में यह भी सामने आया कि श्याम सर्जिकल ने 4-5 गुना ज्यादा दामों पर सरकारी अस्पतालों को सामान बेचकर मोटा मुनाफा कमाया और टैक्स चोरी की।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
राज्य जीएसटी विभाग की प्रारंभिक जांच से पता चला कि फर्म ने 400 से 500 फीसदी तक मुनाफा कमाया और अपनी आय को छिपाने के लिए अपने ही परिवारजनों के नाम पर तीन अलग-अलग फर्में बना लीं – राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पी.आर. इंटरप्राइजेस। इन कंपनियों के बीच फर्जी खरीदी-बिक्री दिखाकर करीब 1 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई।

इन कंपनियों ने छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड और ओडिशा में भी सरकारी अस्पतालों को मेडिकल व सर्जिकल उपकरणों की आपूर्ति की थी। इस पूरे खेल के जरिए न सिर्फ सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया, बल्कि जनता की जान से भी खिलवाड़ किया गया।

वित्त मंत्री और सीएम के सख्त निर्देश पर कार्रवाई
इस कार्रवाई को वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के निर्देश पर अंजाम दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सरकारी आपूर्ति में पारदर्शिता रखी जाए और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय की “भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती” की नीति के तहत अब हर खरीद-फरोख्त पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि “स्वास्थ्य और सरकारी फंड से जुड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये आर्थिक अपराध ही नहीं, बल्कि जनता के भरोसे के साथ धोखा भी है।”

भ्रष्ट सप्लायर्स को चेतावनी
सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी सप्लायर या ठेकेदार सरकारी खरीद प्रणाली का दुरुपयोग कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस केस को उदाहरण बनाते हुए सभी सप्लायर्स को चेतावनी दी गई है कि अगर कोई भी अनियमितता सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

राज्य सरकार के इस एक्शन से यह भी साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में अब पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय का नेतृत्व प्रदेश में ईमानदार और जिम्मेदार प्रशासन की नई पहचान बना रहा है।

सख्त निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग होगी लागू
सूत्रों के मुताबिक, अब स्वास्थ्य और अन्य विभागों में सरकारी खरीदी के लिए तकनीकी निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे फर्जी बिलिंग और जीएसटी चोरी जैसे मामलों को पहले ही पकड़ा जा सके। सरकार अब हर सप्लायर की प्रोफाइलिंग, जीएसटी रिटर्न और भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल तरीके से क्रॉस-चेक करेगी।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!