देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

जशपुर की स्वच्छता दीदियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित, बोले – स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जिम्मेदारी है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जिले ने देशभर में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यह सफलता स्वच्छता दीदियों की मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को जनआंदोलन बताते हुए सभी नागरिकों से इसमें भागीदारी की अपील की।

On: July 25, 2025 10:59 PM
Follow Us:

जशपुर जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सम्मानित किया। ग्राम बगिया में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने दीदियों को साड़ी, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव, गली-गली में जाकर स्वच्छता का संदेश देने वाली दीदियों ने न सिर्फ मेहनत की, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन की दिशा दी है। उन्होंने कहा, “जशपुर जैसे सुंदर और प्राकृतिक जिले को पहले सड़क किनारे फैले कचरे ने बदसूरत बना रखा था, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता दीदियों ने जो काम किया, वह बेहद सराहनीय है।”

स्वच्छ भारत मिशन से मिली नई दिशा
मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद झाड़ू उठाकर लोगों को प्रेरित किया और देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन बना दिया। उन्होंने कहा, “इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हमारी स्वच्छता दीदियाँ हैं, जिनकी मेहनत की वजह से आज जशपुर स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में नाम कमा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर की जनता को अब स्वच्छता सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि आदत और संस्कार की तरह अपनाना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दें।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जशपुर ने लहराया परचम
स्वच्छता के क्षेत्र में जशपुर जिले के लिए गर्व का मौका तब आया, जब स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जिले के नगरीय निकायों ने शानदार प्रदर्शन किया।

जशपुरनगर ने 20,000 से 50,000 की जनसंख्या वर्ग में देशभर में 10वां स्थान प्राप्त किया, जबकि 2023 में इसकी रैंक 505 थी।

कुनकुरी ने इसी वर्ग में 13वां स्थान,

पत्थलगांव ने 30वां,

बगीचा ने 51वां, और

कोतबा ने 64वां स्थान प्राप्त किया।

यह सफलता स्वच्छता दीदियों की मेहनत और प्रशासन की योजनाबद्ध कोशिशों का नतीजा है।

जशपुर में चल रहे स्वच्छता से जुड़े निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें प्रमुख हैं:

बी.टी. रोड निर्माण

चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण

सामुदायिक शौचालयों का उन्नयन

वॉल पेंटिंग और साइनेज

वेस्ट मटेरियल से पार्कों का निर्माण

कम्पोस्टिंग शेड और रिसाइक्लिंग सेंटर की स्थापना

फुटपाथों पर पेवर ब्लॉक लगाना आदि

इन तमाम योजनाओं की सफलता में स्वच्छता दीदियों का अहम योगदान है, जो हर दिन डोर टू डोर जाकर कचरा संग्रहण और लोगों को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण काम करती हैं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि स्वच्छता दीदियाँ वह काम कर रही हैं, जिसे कभी समाज में तवज्जो नहीं दी जाती थी। अब उनके प्रयासों से लोगों में न सिर्फ चेतना आई है, बल्कि व्यवहार में भी बदलाव आया है।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने जिले की जनता, स्वच्छता दीदियों और प्रशासनिक टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।



[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!