देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

रायपुर को नंबर-1 बनाने जनसहभागिता जरूरी: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान

रायपुर में स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए जनसहभागिता की अपील की। कार्यक्रम में स्वच्छता रैंकिंग में चौथे स्थान की उपलब्धि का जश्न मनाया गया।

On: July 23, 2025 7:13 PM
Follow Us:

रायपुरछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया गया। शहीद स्मारक भवन में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर नगर निगम की ओर से 144 स्वच्छता दीदियों, 52 सफाई मित्रों और 25 स्वच्छता निरीक्षकों को सम्मानित किया।

इस दौरान साव ने कहा कि रायपुर को स्वच्छता रैंकिंग में चौथा स्थान दिलाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे अहम रही है। लेकिन अगर रायपुर को नंबर-1 बनाना है, तो जनसहभागिता को और बढ़ाना होगा। हर नागरिक, हर परिवार को इस अभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के साथ-साथ जनता की भागीदारी भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी सफाई कर्मचारियों की मेहनत।

रायपुर ने सफाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची में रायपुर को देश का चौथा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इसके साथ ही शहर को गारबेज-फ्री सिटी की सेवन स्टार रेटिंग और वॉटर प्लस सर्टिफिकेशन भी मिला है। ये कामयाबी उन स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों की मेहनत का नतीजा है, जो रोज़ाना बिना थके शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में जुटे रहते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे सफाई कर्मियों की कड़ी मेहनत है। उनकी सेवा और समर्पण की भावना को देखते हुए राज्य सरकार ने तय किया है कि राज्य स्तरीय स्तर पर भी जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

महापौर मीनल चौबे बोलीं- स्वच्छता दीदियां हमारी असली ताकत
समारोह में रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि “आज अगर रायपुर ने स्वच्छता में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है, तो उसका असली श्रेय हमारी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को जाता है। ये लोग पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने काम में जुटे हैं, और इन्हीं की वजह से रायपुर स्वच्छता में मिसाल बन रहा है।”

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे शामिल
सम्मान समारोह में नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष गायत्री चन्द्राकर, आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति सिंह के साथ सभी जोनों के अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए।

सभापति राठौर ने कहा कि “आप सभी ने गर्मी, बारिश और ठंड में भी काम करके ये साबित कर दिया है कि सच्ची सेवा क्या होती है। यहां तक कि कोरोना काल में भी आपने जान जोखिम में डालकर शहर की सफाई को बनाए रखा।”

अब हर वार्ड में चलेगा ‘स्वच्छता जनभागीदारी अभियान’
उप मुख्यमंत्री साव ने निर्देश दिए कि रायपुर नगर निगम हर वार्ड में ‘स्वच्छता जनभागीदारी अभियान’ चलाए। इसके जरिए आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि शहर को स्वच्छ रखने में उनकी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “शहर को सुंदर और सुविधायुक्त बनाना सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हम सबका कर्तव्य है।”


[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!