देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान का शुभारंभ ग्राम कोदागांव से, विधायक और कलेक्टर ने लगाए पौधे

कांकेर जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की शुरुआत ग्राम कोदागांव से हुई। इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने शाला परिसर में नारियल और कटहल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत ग्रामीणों ने भी वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Follow Us:

कांकेर। जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ बुधवार को कांकेर विकासखंड के ग्राम कोदागांव से हुआ। इस मौके पर आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशाराम नेताम और कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर शामिल हुए। कार्यक्रम में दोनों ने विद्यालय परिसर में नारियल और कटहल के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

विधायक नेताम ने पौधारोपण को जनांदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से खास मौकों जैसे जन्मदिन या सालगिरह पर एक-एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह मां जीवनदायिनी होती हैं, उसी तरह पेड़ भी हमारे जीवन को संजीवनी देते हैं। इसलिए हमें इनसे भावनात्मक लगाव रखना चाहिए।

विधायक नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आज के समय में प्रकृति से जुड़ाव सबसे जरूरी हो गया है। पेड़ न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अभियान के जरिए हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।”

कलेक्टर ने बताया क्यों ज़रूरी है वृक्षारोपण
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अपने संबोधन में बताया कि ग्लोबल वॉर्मिंग, पर्यावरण असंतुलन और वर्षा की अनियमितता जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का जिम्मा उठाना चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सके।”

उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत जिले में हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं। ये पौधे न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा करेंगे, बल्कि हमें यह भी सिखाएंगे कि प्रकृति से जुड़ाव ही जीवन की सच्ची पूंजी है।

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी के घर भी लगाया गया पौधा
कार्यक्रम के बाद विधायक नेताम और कलेक्टर क्षीरसागर ने ग्राम कोदागांव में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बिन्दा बाई और गर्भवती महिला यीशु फाफा के घर पहुंचकर भी पौधारोपण किया। उन्होंने इन महिलाओं से आग्रह किया कि वे पौधों की नियमित देखभाल करें और उन्हें संरक्षित रखें।

कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर लाभार्थी महिला ने बताया कि उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 रुपये की राशि उनके बैंक खाते में मिल रही है। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने भी अभियान में भाग लेकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता
इस मौके पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड एवं हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, उपाध्यक्ष ताराबती ठाकुर, जनपद पंचायत की अध्यक्ष पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

इस पौधारोपण अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि प्रकृति से जुड़ाव और हरियाली का विस्तार ही एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की नींव है। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान न केवल वृक्षारोपण को बढ़ावा देता है बल्कि समाज को भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है।

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Illegal paddy transport

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Leave a Comment

error: Content is protected !!