भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रिवाल्वर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहरूख पिता अनिस उम्र 25 साल निवासी म.न. 115 सत्यम चौराहे के पीछे प्रताप वार्ड गाँधीनगर भोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया है, जो 25,27 आर्म्स एक्ट की परिधि में आता है।
- पुलिस की कार्रवाई
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 जितेंद्र सिंह पवार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रिचा जैन के मार्गदर्शन में थाना गांधीनगर प्रभारी बृजेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एरोसिटी रोड आरजीपीव्ही कालेज ब्रिज के नीचे दबिश दी, जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी शाहरूख के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज है। उसके खिलाफ अप.क्र.211/25 धारा 296,115,351(2)बीएनएस और अप.क्र.224/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
- सराहनीय योगदान
थाना प्रभारी विजेन्द्र मर्सकोले, प्रआर श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर अनुराग पटेल, आरक्षक पंकज बैरागी, आरक्षक रोहित चन्द्रवंशी, आरक्षक मोहित धाकड़ और आरक्षक बलराम की सराहनीय भूमिका रही।