देश विदेश जनसम्पर्क उत्तरप्रदेश मौसम सक्सेस स्टोरी खेल एजुकेशन कृषि राशिफल धर्म

Illegal paddy transport अवैध धान परिवहन रोकने गई टीम पर हमला, दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Illegal paddy transport SDM रामानुजगंज के नेतृत्व में अवैध धान परिवहन रोकने निकली गश्ती टीम पर डिण्डो विमलापुर में 4 ग्रामीणों ने हमला कर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। शासकीय टीम को धमकाने और वाहन चाबी छीनने का प्रयास करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को जेल भेजा। मुख्य आरोपी अंजन उर्फ मुकेश यादव, जिसने पहले अवैध धान का वीडियो वायरल किया था, उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

On: November 30, 2025 6:24 PM
Follow Us:
Illegal paddy transport

जितेंद्र साहू धमतरी, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में (Illegal paddy transport) अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन की कार्रवाई तेज हुई है। इसी कार्रवाई के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें शासकीय कार्य में लगे अधिकारियों की टीम पर आधी रात को ग्रामीणों द्वारा हमला करने की कोशिश की गई। मामला रामचंद्रपुर तहसील के ग्राम डिण्डो विमलापुर का है।

कलेक्टर और SDM के निर्देश पर थी गश्ती

कलेक्टर राजेंद्र कटारा के सख्त निर्देश पर और SDM रामानुजगंज आनंद राम नेताम के नेतृत्व में देर रात गश्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 28 से 29 नवंबर 2025 की रात्रि करीब 1 बजे तहसीलदार अश्वनी चंद्रा और नायब तहसीलदार आई.सी. यादव की गश्ती टीम पर हमला कर गाली-गलौज की गई। Illegal paddy transport

“कौन हो? यहां क्यों खड़े हो?” कहकर शुरू किया विवाद

सूत्रों के मुताबिक, गश्ती टीम जब गांव में जांच कर रही थी, तभी चार ग्रामीण वहां पहुंचे और धमकी भरे अंदाज़ में बोले—

“कौन हो? यहां क्यों खड़े हो?”

टीम ने शांति से अपना परिचय दिया कि वे सरकारी ड्यूटी पर हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बात हाथापाई तक पहुँच गई। (Illegal paddy transport)

वाहन रोक कर चाबी छीनने की कोशिश

आरोपियों ने प्रशासनिक वाहन के सामने अपनी गाड़ी लगा दी ताकि टीम आगे न जा सके। इसके साथ ही हाथ में डंडा लेकर सरकारी गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की गई। टीम ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना डिण्डो को दी। (Illegal paddy transport)

दो आरोपी जेल, मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। शासकीय कार्य में बाधा और शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। (Illegal paddy transport)

सबसे अहम बात यह है कि इस घटना का मुख्य आरोपी अंजन उर्फ मुकेश यादव वही युवक है जिसने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अवैध धान को जंगल में छिपाने का वीडियो वायरल किया था। उस वीडियो में वह खुद को चुनौतीपूर्ण अंदाज़ में दिखाते हुए कहता नजर आया था —

“मैं हरगिज़ झुकेगा नहीं साला…”

अब वही युवक अपनी करतूतों की वजह से पुलिस की गिरफ्त में है और जेल भेज दिया गया है।

https://twitter.com/DainikHistory?t=un2EfdiIG8L5BD8EkPp2qg&s=08

प्रशासन पूरी तरह सख्त, लगातार जारी है अभियान

अवैध धान परिवहन जैसे मामलों पर जिला प्रशासन पहले से ही कड़ी नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि—

“किसी भी हाल में अवैध धान खरीदी और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।”

टीम आगे भी लगातार रात के समय निगरानी अभियान चलाती रहेगी ताकि कोई भी तत्व अवैध गतिविधियों को बढ़ावा न दे सके। (Illegal paddy transport)

ग्रामीणों को चेतावनी – शासकीय कार्य में बाधा डाली तो होगी सख्त कार्रवाई\

प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें और अवैध कारोबारियों को बढ़ावा न दें। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा—

https://dainikhistory.com/

“सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है, ऐसे लोगों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

यह घटना बताती है कि अवैध धान परिवहन का नेटवर्क कितना सक्रिय है और इसे रोकने के लिए प्रशासन को किस स्तर पर जाकर काम करना पड़ रहा है। लेकिन जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ इस गोरखधंधे को जड़ से खत्म करने के लिए एक्शन मोड में है। (Illegal paddy transport)

[URIS id=5981]

Join WhatsApp

Join Now

- Join Arattai

Join Now

और पढ़ें

Tirupati Bus Accident

Tirupati Bus Accident तिरुपति दर्शन जा रही बस हादसे का शिकार, बस्तर के तारा गांव में 1 यात्री की मौत, कई घायल

Food poisoning

Food poisoning मोमोज खाने से बिगड़ी सेहत: मगरलोड ब्लॉक के कई गांवों में फूड पॉइजनिंग का असर, बच्चों की संख्या ज्यादा

Sukma Rehabilitated Youth

Sukma Rehabilitated Youth: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगाई चौपाल, दस्तावेज़ बनवाने में खुद किया सहयोग

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025

Eklavya School Chichadi Annual Fest 2025: “उड़ान” थीम पर वार्षिक उत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला शानदार अंदाज़ में सम्पन्न

Kondagaon News

Kondagaon News बंजारा समाज के धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज की मूर्ति का अपमान, एसपी व एसडीएम से की गई शिकायत — समाज में गहरा आक्रोश

Pandum Cafe Bastar

Pandum Cafe Bastar पंडुम कैफे’ का शुभारंभ: बस्तर में शांति और बदलाव की नई शुरुआत

Leave a Comment

error: Content is protected !!