रायसेन में सड़कों से हटेंगे गौवंश, दुर्घटना रोकने के लिए कलेक्टर का सख्त आदेश, With the removal of cattle from the roads, cattle and passengers will be safe

रायसेन के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NH और MPRDC को सख्त निर्देश दिए हैं। अब सड़कों पर घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाया जाएगा। ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कैट आई और चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।